लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बेटा-बेटी के घर पहुंचते ही परिजनों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, आंखों से छलके आंसू

PRIYANKA THAKUR | 4 मार्च 2022 at 10:38 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मनाली

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में भारत सरकार लगातार वहां फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक 6400 भारतीय वापिस लाए गए हैं। वही, पर्यटन नगरी मनाली के भाई-बहन भी वीरवार को अपने घर लौटे। बता दे कि दोनों यूक्रेन में नेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे।

जैसे ही रूस और यूक्रेन के युद्ध की खबर घर वालों को मिली वह दिन रात अपने बच्चों और वहां फंसे तमाम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भगवान से दुआएं मांगने लगे। आखिरकार परिजनों की दुआएं उनके बच्चों को तो वापस ले आए लेकिन अभी भी कुछ भारतीय फंसे हुए हैं। जैसे ही दोनों भाई बहन घर पहुंचे मां पिता ने उन्हें गले लगा लिया। इतना ही नहीं दादा-दादी की आंखों से भी पोता पोती को देखकर आंसू छलक उठे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]