HNN/ पांवटा
उपमंडल पांवटा साहिब में अपनी 9 वर्षीय मासूम बेटी से दुष्कर्म करने के दोषी को अदालत ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने नशेड़ी पिता को गिरफ्तार किया और जिसके बाद उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा।
गौरतलब हो कि 9 वर्षीय मासूम बच्ची की मां ने पुलिस थाना में अपने ही पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पीड़िता का आरोप था कि उसकी मासूम बच्ची जब स्कूल से लौटी तो उसके पति ने बेटी को कमरे में बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। वही मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और बच्ची का मेडिकल भी करवाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





