लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बेसुध अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल में तोड़ा दम….

SAPNA THAKUR | 4 दिसंबर 2021 at 10:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला मुख्यालय ऊना में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है लिहाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों से पर्दा उठ पाएगा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद भगत सिंह चौक के समीप सड़क किनारे एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था जिसे स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां व्यक्ति ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]