HNN/बिलासपुर
प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में शास्त्री अध्यापकों के कुल 193 पदों पर बैचवाइज-अनुबंध आधार पर की जाने वाली नियुक्तियों को लेकर काउंसिलिंग की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बिलासपुर बीडी शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में यह काउंसिलिंग 17 नवंबर व 18 को कांउसिलिंग रखी गई थी जिसमें 17 नवंबर को अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कर ली गई थी, लेकिन 18 नवंबर को होने वाली काउंसलिंग को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के दिशा निर्देशानुसार अगले आदेशों तक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया था। अब उक्त पदों को भरने हेतु निदेशालय प्रारंभिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश से आदेश प्राप्त हुए हैं कि काउंसिलिंग को शुरू कर दिया जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने बताया कि उपरोक्त काउंसिलिंग में शास्त्री पदों के लिए जिन पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 17 नवंबर को सम्पन्न हो गई थी, उन्हें काउंसिलिंग में दोबारा भाग लेने की आवश्यकता नहीं है उनके द्वारा 17 नवंबर को दी गई काउंसलिंग ही मान्य रहेगी एवं जिन अभ्यर्थियों को 18 नवंबर को कॉल लैटर के माध्यम से बुलाया गया था, उन पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग अब 9 व 10 जनवरी को सुबह 10 बजे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





