HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अफीम के साथ धर दबोचा है। आरोपी की पहचान गुरपाल सिंह निवासी तहसील आनंदपुर साहिब पंजाब के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम मजारी के समीप हिमाचल सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान उन्होंने मजारी की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार को तलाशी के लिए रुकवाया।
इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार को वाहन के कागजात दिखाने के लिए कहा लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सका। व्यक्ति को घबराता देख पुलिस को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के बैग से अफीम पाई गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब पुलिस ने उसका वजन किया तो वह 17 ग्राम पाई गई। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





