HNN / कांगड़ा
जिला कांगड़ा के लंबागांव के तहत आते बागकुल्जा पंचायत के पास ब्यास नदी में लगे सोमा स्टोन क्रेशर के पास एक शव मिलने से आसपास के क्षेत्रो में हड़कंप मच गया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस के अनुसार शव किसी नेपाली मूल के युवक का लग रहा है, जिसकी उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ब्यास नदी के किनारे से कुछ लोग गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्टोन क्रेशर के पास एक शव को देखा, इसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के दाहिने पांव में सिर्फ काले रंग का जूता है, उसके कपड़े भी फटे हुए थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
लंबागांव पुलिस थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए टांडा में रखा जाएगा। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





