HNN / संगड़ाह
उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सैंज में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह में चौथे दिन व्यास पीठ पर विराजमान बलबीर भारद्वाज द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन परिचय का वृतांत रोचक ढंग से सुनाया गया। इसके अलावा भगवान कृष्ण की लीलाओं व वामन भगवान संबधी कथावाचन भी किया गया।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी व भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों पर भी श्रधालु जमकर झूमते देखे गए। पुराने संगड़ाह गांव से जारी श्रीमद्भागवत सप्ताह के दौरान भी व्यास आचार्य प्रकाश चैतन्य की कथा व प्रवचनों को सुनने के लिए हर रोज काफी संख्या में श्रोता पंहुच रहे हैं। क्षेत्र के भराड़ी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में हरिदत्त भारद्वाज द्वारा बतौर व्यास कथा वाचन किया जा रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





