HNN/ ऊना
पुलिस थाना बंगाणा के तहत नलवाड़ी में भतीजे ने अपने ही ताया पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि छोटी सी बात पर हुई बहस बाजी के बाद आरोपी द्वारा यह हमला किया गया है जिसमें व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी देते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर कुलविंद्र सिंह ने बताया कि तरसेम कुमार निवासी नलवाड़ी ने पुलिस थाना में मारपीट को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पर उसके छोटे भाई के बेटे रिषभ ने किसी तेजधार हथियार से हमला किया है जिसके चलते उसका स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कहा कि तरसेम कुमार जब दुकान पर था तो ऋषभ ने दुकान के ऊपर छत्त से गंदा पानी फैंक दिया। जब पीड़ित ने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने बहस बाजी करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों के बीच बहस बाजी इतनी बढ़ गई कि ऋषभ ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। डीएसपी ने कहा कि पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





