लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भलेई माता के दर्शनों को मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतारें

PRIYANKA THAKUR | 3 अप्रैल 2022 at 11:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / चंबा

कोविड-19 महामारी के चलते 1 साल जहां नवरात्र के दौरान मंदिर बंद रहे, तो वही पिछले साल लोगों को नवरात्र के दौरान कोविड-19 नियमों के तहत मंदिरो में दर्शन करवाए गए। ऐसे में काफी श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन इस बार कोविड बंदिशों में ढील मिलने के बाद प्रदेश के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ देखी जा रही है।

चैत्र नवरात्रि के चलते बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। जिला चंबा स्थित सुप्रसिद्ध शक्ति पीठ भलेई माता मंदिर में श्रद्धालुओं की रौनक फिर लौट आई है। बता दें कि सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। वही पहले दिन मंदिर में चार हजार के करीब श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और सुख समृद्धि की कामना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]