नवयुवक मंडल नाहन के गणेश जी से देश-प्रदेश सहित नाहन शहर पर कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए करी प्रार्थना
HNN/नाहन
चार दिनों तक नाहन के श्रद्धालुओं के बीच रहे भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का आज यमुना जी में विसर्जन हुआ। नवयुवक मंडल नाहन के द्वारा 17 सितंबर से 21 सितंबर तक गणेश उत्सव का आयोजन करवाया गया। जिसमें न केवल नाहन शहर बल्कि आस-पास के श्रद्धालुओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विसर्जन से पहले श्री गणेश जी की प्रतिमा को हिन्दू आश्रम से शक्तिपीठ कालिस्तान ले जाया गया। जहां माथा टेकने के बाद श्री गणेश जी की भव्य शोभायात्रा विसर्जन के लिए कालिस्तान से गुन्नूघाट बाजार होते हुए पांवटा साहिब की ओर निकल गई। श्री गणेश जी की प्रतिमा का पांवटा साहिब यमुना जी में जय घोषों के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान भारी तादाद में श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

नवयुवक मंडल नाहन के प्रधान अमिल अग्रवाल ने बताया कि गणेश उत्सव की शुरुआत शोभा यात्रा के साथ की गई थी। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा पूरे नाहन शहर में निकाली गई। अमिल अग्रवाल ने बताया कि 18 सितंबर को हिंदू आश्रम में भगवान श्री गणेश जी की उपस्थिति में रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया। 19 सितंबर को स्थापना कार्यक्रम के बाद सांय 5:00 से 10:00 तक तथा 20 सितंबर बुधवार को इसी समय भजन संध्या का आयोजन भी करवाया गया था।

उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन से पहले भगवान श्री गणेश जी से अगले वर्ष इसी तरह आशीर्वाद देने का आह्वाहन भी किया गया। नवयुवक मंडल नाहन के द्वारा इस दौरान भगवान श्री गणेश जी से शहर सहित देश व प्रदेश के लोगों पर अमन चैन के साथ सुख-शांति बनाए रखना की भी प्रार्थना की गई।
विसर्जन के दौरान नवयुवक मंडल के अध्यक्ष के अलावा संजय बंसल, प्रमोद, बुद्धि बल्लभ, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा, संजीव कश्यप, मीना शर्मा, अंशुल अग्रवाल, कमल भंडारी, लड्डू गोपाल रिंकू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





