Loading...

भाजपा का प्रदर्शन हताशा का प्रतीक, कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत : प्रतिभा सिंह

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Mar 2025 • 1 Min Read

शिमला

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा के आरोपों को बताया झूठा, जनता से अपील की गुमराह न हों

विधानसभा के बाहर भाजपा प्रदर्शन पर बोलीं प्रतिभा सिंह
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने विधानसभा के बाहर भाजपा द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को भाजपा की हताशा और असफलता का प्रतीक करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा न तो सदन के अंदर चर्चा करना चाहती है और न ही उसे प्रदेश की चिंता है, उसे केवल अपनी राजनीति की फिक्र है।

कांग्रेस सरकार अपने दायित्वों का कर रही सही निर्वहन
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता के प्रति अपने सभी दायित्वों को गंभीरता से निभा रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठीक और मजबूत है। उन्होंने भाजपा पर बिना तथ्य के झूठ बोलने और जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

भाजपा मुद्दाविहीन, प्रदर्शन पूरी तरह फ्लॉप
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भाजपा का यह प्रदर्शन पूरी तरह से फ्लॉप रहा और यह दिखाता है कि पार्टी प्रदेश में अपने बचे हुए बर्चस्व को बचाने की जद्दोजहद में है।

जनता से की भाजपा के झूठ से सावधान रहने की अपील
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे भाजपा के किसी भी झूठ या भ्रामक प्रचार में न आएं और सच्चाई को पहचानें।