लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भारतीय खान ब्यूरो की टीम ने किया संगड़ाह की चूना खदानों का निरीक्षण

PRIYANKA THAKUR | 28 मार्च 2022 at 12:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लाइमस्टोन माइन आनर्स से की पर्यावरण व खनिज संरक्षण की अपील

HNN / संगड़ाह

भारतीय खान ब्यूरो देहरादून की 4 सदस्सीय टीम द्वारा उपमंडल संगड़ाह की तीन लाइमस्टोन माइन का निरिक्षण किया गया।‌ अल्ट्राटेक सीमेंट के वरिष्ठ माईन प्रबंधक राजेंद्र पाठक के नेतृत्व वाली टीम के सदस्य डीके सिन्हा, केएन पंत व कमल बर्सवाल द्वारा 44 साल से चल रही वालिया संगड़ाह माईन के अलावा दुर्गा लाइमस्टोन माईन बोरली व हिमालयन माईन मंडोली का भी निरीक्षण किया गया।‌ इस दौरान सांस्कृतिक दल सैंज के कलाकारों द्वारा नाटियों व नाटकों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा मजदूरों का भरपूर मनोरंज किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

23 मार्च से शुरु खान पर्यावरण एंव खनिज संरक्षण सप्ताह के तहत गठित इस टीम द्वारा मंगलवार को उपमंडल संगड़ाह की भूतमढ़ी, भड़वाना व नौहराधार चूना खदानों का दौरा किया जाएगा। टीम द्वारा चूना खदानों पर पौधारोपण, उचित डंपिंग, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण व इसके प्रचार-प्रचार संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान संबधित खदान मालिकों से पर्यावरण संबधी नियमों का पालन करने व पर्यावरण तथा खनिज संरक्षक की अपील की गई।

जानकारी के अनुसार 29 मार्च तक सिरमौर की सभी चुना खदान का निरीक्षण किया जाएगा और सभी नियमों का पालन करने वाली चुना खदानों को पुरस्कृत किया जाएगा।‌ पिछले 2 वर्षों में कोरोना काल के चलते पर्यावरण सप्ताह का आयोजन नहीं हो सका था और 2019 मे भारतीय खान ब्यूरो देहरादून द्वारा सुप्रियांक वालिया की संगड़ाह माईन को चंडीगढ़ में प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया था। गौरतलब है कि, उपमंडल संगड़ाह मे वर्तमान में करीब 850 बीघा भूमि पर कुल 6 लाइन स्टोन माइन चल रही है, जिनमे से आज 3 का निरीक्षण किया जा चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]