HNN/ऊना
जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के अनुभव परमार एयरफोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। अनुभव परमार ऊना के उपमंडल गगरेट के कुनेरन गांव के रहने वाले हैं। अनुभव के पिता विनोद परमार सेना की सिग्नल कोर से सेवानिवृत्त होने के उपरांत अब राजस्व विभाग में सेवारत हैं जबकि माता सुनीता गृहिणी है। बता दें परिवार की तीसरी पीढ़ी सेना में सेवाएं देने जा रही है।
अनुभव परमार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान शिमला से सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक की। वर्ष 2022 में अनुभव परमार एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में देशभर में मैरिट में दूसरा स्थान हासिल करके इंडियन एयरफोर्स में शामिल हुए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस चयन के उपरांत 6 माह का प्रशिक्षण भारतीय वायुसेना अकादमी डुंडीगल हैदराबाद व एक वर्ष का तकनीकी प्रशिक्षण वायुसेना तकनीकी कालेज बेंगलुरु से हासिल किया। भारतीय वायुसेना अकादमी से पासआउट हुए अनुभव परमार क्षेत्र से पहले वायु सेना के ऑफिसर बने हैं।
अनुभव परमार के पिता विनोद परमार, माता सुनीता परमार व बहन साक्षी परमार ने उनके कंधों पर स्टार लगाए। भारतीय वायुसेना तकनीकी कालेज बेंगलुरु में शनिवार को आयोजित दीक्षांत परेड समारोह के उपरांत अनुभव परमार विधिवत रूप से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बने।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





