अब अगले साल करने होंगे श्रद्धालुओं को महादेव के दर्शन, यात्रा के लिए 5,000 लोगों ने करवाया था ऑनलाइन पंजीकरण
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। भारी बारिश से प्रदेश में करीब 4000 करोड़ रुपए का नुक्सान हो गया है। कई लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं तो कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसी के साथ प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन का भी सिलसिला जारी है जिसकी चपेट में आकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी कड़ी में लगातार जारी भारी बारिश, बर्फबारी और हिमस्खलन के चलते श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने सोमवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार जारी खराब मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यात्रा को जारी नहीं रखा जा सकता।
पार्वती बाग व इससे आगे मार्ग काफी खराब हो गया है। एसडीएम निरमंड को मौसम की स्थिति को देखते हुए सभी श्रद्धालुओं, कर्मचारियों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 2491 श्रद्धालुओं को अलग-अलग बेस कैंपों में रोका गया है। इन्हे अब सुरक्षित निकाला जाएगा। बता दें श्रीखंड महादेव यात्रा शुक्रवार 7 जुलाई से शुरू हुई थी।
अब तक यात्रा के लिए 5,000 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। यात्रा के दौरान पांच आधार शिविर बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं को संकरे रास्ते और कई ग्लेशियर पार करने होते हैं। पार्वती बाग से आगे कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जहां श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी के चलते दिक्कतें पेश आती हैं।
लेकिन भारी बारिश के चलते पहले 9 व 10 जुलाई दो दिन के लिए इसे स्थगित किया गया। लेकिन अब लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इस साल के लिए यात्रा स्थगित कर दी गई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group