लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भुरेश्वर महादेव मंदिर कवागधार में शिव महापुराण कथा संपन्न

Ankita | 28 अप्रैल 2024 at 5:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आचार्य सुभाष शर्मा ने भक्तजनों को सुनाए शिव कथा के अनेकों वृतांत

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल में कथाड़ कवागधार में स्थित आराध्य देव भूरेश्वर महादेव (भूर्षिंग देवता) मंदिर में 10 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। भूरेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन अत्री ने बताया कि शिव महापुराण कथा 19 अप्रैल से शुरू होकर 28 अप्रैल को समाप्त हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस कथा में व्यास आचार्य सुभाष शर्मा ने अपने मुखारविंद से भक्तों को भगवान शिव की अनेकों वृतांत सुनाए। कथा में द्वादश ज्योतिर्लिंग और शिव महादेव किस तरह अपने भक्तों की रक्षा करते हैं सहित अनेक कथाओं का वर्णन विस्तार से सुनाया गया। सभी 10 दिन कमेटी तथा अन्य भक्तों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

रविवार को शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन हजारों की संख्या में भक्तों ने कथा का श्रवण किया तथा दोपहर 1:00 बजे से शाम तक भंडारे का आयोजन किया गया। 19 अप्रैल को कलश यात्रा के बाद महापुराण शिव कथा शुरू हुई।

20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक सुबह 6 से 11:00 बजे तक शिव पूजा तथा पाठ, दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक कथा और 4:00 बजे से देर शाम तक भंडारे का आयोजन होता रहा। रविवार को प्रातः 8:00 बजे हवन शुरू हुआ 10:00 बजे पूर्ण आहुति हुई। 11:00 बजे कथा शुरू हुई, जोकि 1:00 बजे तक चली। 1:00 बजे के बाद हजारों भक्तों ने देर शाम तक भंडारा ग्रहण किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]