लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

भेड़ पालक की 10 बकरियां गायब, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR | 1 मार्च 2022 at 3:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर से भेड़ पालक की एक दर्जन के करीब बकरियां अचानक ही कहीं लापता हो गई। मामला तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक का है। यहां से कोई अज्ञात शातिर पालमपुर के गांव कुलानी निवासी भेड़ पालक पुरुषोत्तम चंद की 10 बकरियां चुराकर ले गया। पुरुषोत्तम चंद ने भेड़-बकरियों सहित डोहक के नरेश कुमार के खेत में डेरा लगाया हुआ था।

लेकिन जब वह सुबह मौके पर गया तो देखकर हैरान रह गया। उसने पाया कि यहां से 10 बकरियां गायब है। भेड़ पालक ने अपनी बकरियों को हर जगह तलाश की परंतु कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके बाद थक हार कर भेड़ पालक ने इसकी शिकायत तलाई थाना में दर्ज करवाई तथा मदद की गुहार लगाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भेड़ पालक ने बताया कि इन भेड़-बकरियों से उसका तथा उसके परिवार का गुजारा चलता है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जानकारी मिली है तथा जाँच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]