लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंडियों में पहुंचना शुरू हुआ लहसुन, दाम कम मिलने से किसान मायूस

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 3:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में सिरमौर के बाद यहां लहसुन का सबसे ज्यादा उत्पाद होता है। इन दिनों लहसुन की फसल तैयार हो गई है। ऐसे में किसान अपनी लहसुन की फसल को खेतों से निकालकर वाहनों के माध्यम से मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। परंतु लहसुन के दाम बेहतर नहीं मिलने से किसान खासे मायूस है।

किसानों को लहसुन के अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं जिससे यहां के किसान बेहद निराश हो गए है। बता दें कि पिछले वर्ष किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिले थे। जो लहसुन पिछले साल 90 से 110 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा था तो वहीं अब इसके दामों में 50 फ़ीसदी तक की गिरावट आई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस बार लहसुन मंडियों में 50 से 55 रुपये बिक रहा है। अब ऐसे में किसानों ने कम रेट को देखते हुए फसल को स्टोर करना शुरू कर दिया है। किसानों की मानें तो पहले सूखे के कारण लहसुन की फसल पर मौसम की मार पड़ी और अब दाम अच्छे ना मिलने से उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। किसानों का कहना है कि कम रेट से खेती का खर्चा भी पूरा नही हो रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]