Loading...

मंडी अस्पताल में मरीजों को मिली राहत, तीन काउंटरों पर बनेगी पर्ची

NEHA • 19 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तीन पर्ची काउंटर खोले गए हैं। इससे पहले केवल दो काउंटर थे, जिससे मरीजों को लंबी कतारों में लगना पड़ता था। अब अस्पताल के कोविड सैंपल क्लेक्शन सेंटर में भी पर्ची काउंटर खुल गया है, जो नियमित रूप से चलेगा।

इस नए काउंटर के खुलने से मरीजों को पर्ची बनाने में कम समय लग रहा है। पहले से स्थापित दो काउंटरों पर नियमित रूप से मरीजों की पर्ची बनती रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने दूरदराज से आ रहे लोगों की सुविधा के लिए इमरजेंसी के पास पर्ची काउंटर को ट्रायल के तौर पर खोला था, जिसे अब नियमित कर दिया गया है।

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि ट्रायल के तौर पर खोले गए पर्ची काउंटर पर रोजाना सुविधा मिलेगी। मरीजों की बेहतर सुविधा के लिए इस काउंटर को नियमित चलाया जाएगा। मरीजों ने भी इस नए काउंटर के खुलने पर राहत महसूस की है, क्योंकि अब उन्हें पर्ची बनाने के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।