Loading...

मंडी की महाशिवरात्रि के इतिहास में पहली बार निकलेगी बाबा भूतनाथ की जलेब

Ankita • 13 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

महाशिवरात्रि महोत्सव के इतिहास में पहली बार छोटी काशी मंडी के अधिष्ठाता बाबा भूतनाथ की जलेब भी निकलेगी, जिसमें जिले का संत समाज भी शिरकत करेगा। महोत्सव में इससे पहले तीन जलेब ही निकाली जाती थीं। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने प्रशासन और मेला कमेटी के अध्यक्ष को सुझाव दिया था कि जिनके नाम पर यह पूरा महोत्सव चलता है, उनकी कोई जलेब नहीं निकलती है।

प्रशासन ने उनकी मांग पर बाबा भूतनाथ की जलेब निकालने का फैसला किया। यह जलेब 23 फरवरी को निकाली जाएगी। जलेब ब्यास नदी से शुरू होगी। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि भोलेनाथ की इच्छानुसार जलेब निकाली जा रही है।

बता दें यह मंडी के लोगों के प्रिय बाबा भूतनाथ की जलेब है। महाशिवरात्रि महोत्सव में ऐतिहासिक क्षण को गौरवमयी बनाने के लिए लोग भारी संख्या में पहुंचें और बाबा भूतनाथ का आशीर्वाद लें, यही कामना है। लोगों की सहभागिता से ही जलेब होगी।