HNN/ शिमला
आज बुधवार को चैत्र नवरात्रे का पहला दिन है। हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ और अन्य मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालुओं दूर-दूर से प्रदेश के शक्तिपीठ और अन्य मंदिरों के दर्शन करने पहुंच चुके है। प्रदेश की शक्तिपीठ और अन्य मंदिरों का रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से शृंगार किया गया है।
बता दें मंदिरों के कपाट सुबह 4:00 और 5:00 बजे खोल दिए गए है। प्रशासन ने मंदिरो में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए उचित प्रबंध किये हुए है। बता दें छिन्न मस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर के कपाट सुबह 4:00 और नंदिकेश्वर धाम चामुंडा, बज्रेश्वरी, ज्वालामुखी व श्रीनयना देवी शक्तिपीठ के कपाट सुबह 5:00 बजे खोल दिए गए थे। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतरो में खड़े होकर भजन -कीर्तन के साथ अपनी बरी का इंतज़ार कर रहे है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, यूपी-बिहार दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों से जिला प्रशासन मंदिर न्यास और सभी संबंधित विभागों ने मेला के दौरान पुख्ता व्यवस्था की है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





