लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंदिर में हुई चोरी मामले में हरियाणा के 2 लोग गिरफ्तार, पूछताछ जारी

PRIYANKA THAKUR | 1 फ़रवरी 2022 at 4:54 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सोलन

जिला सोलन के कुनिहार स्थित डूम देव मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा लगाई गई सेंधमारी में पुलिस ने हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू व सोहित निवासी जगाधरी हरियाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 29 जनवरी को इन दोनों ने मंदिर में सेंधमारी कर सोने चांदी के छत्र, प्रतिमा, कांसे व पीतल के लोटे समेत नकदी पर हाथ साफ किया था।

जब 30 जनवरी को पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना करने आया तो उसने मंदिर के ताले टूटे हुए देखे। इसके बाद जब वह अंदर मंदिर में गया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने गांव वालों को सूचित किया और पुलिस को भी चोरी की सूचना दी। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उधर एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]