लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, माथा टेकने आया था चोर…

SAPNA THAKUR | 5 दिसंबर 2022 at 10:25 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश में चोर इस कदर बेखौफ हो गए हैं कि अब उन्हें पुलिस का डर नहीं है। यह चोर लोगों के घरों के अलावा मंदिरों में भी सेंधमारी करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला सोलन स्थित परवाणू के अंबोटा गांव का है। यहां शातिरों ने प्राचीन शिवलौत्री मंदिर में सेंध लगा डाली। इस दौरान शातिर भगवान की अष्टधातु से बनी मूर्ति उड़ा ले गए। वही इसकी सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है।

लिहाजा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है और इसी के आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिवलौत्री मंदिर के पुजारी अमित कुमार पुत्र जय भगवान निवासी गांव हरि सिहंपुरा डाकघर पुंडरी तहसील घरौंदा करनाल हरियाणा ने परवाणू पुलिस थाना को दी गई शिकायत में बताया कि जब वह पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो वह यह देखकर दंग रह गए कि अष्टधातु की मूर्ति मौके से गायब थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसमें एक व्यक्ति मूर्ति चोरी करता हुआ दिखाई दिया जो कि मंदिर में माथा टेकने पहुंचा था। जिसके बाद पुजारी तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]