लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मकान चढ़ा आग की भेंट, लाखों रुपए का नुक्सान

SAPNA THAKUR | 7 जून 2022 at 10:30 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

उपमंडल गोहर की ग्राम पंचायत दाण में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी की इस घटना में मकान के तीनों कमरे जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा गौशाला में बंधी गाय को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। यह मकान नरोत्तम पुत्र थूनिया का था जिससे उन्हें 18 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

उधर, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 20,000 रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरोत्तम पुत्र थूनिया के मकान में अचानक ही आग भड़क उठी। हालांकि गनीमत यह रही कि जिस समय अग्नि कांड हुआ उस वक्त परिवार का कोई भी सदस्य अंदर मौजूद नहीं था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों ने घर में आग की लपटें उठती देख इस बात की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]