अधिक पैसे वसूलने पर होगी सख्त से सख्त कार्यवाही
HNN/ चंबा
जो भी श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा पर जाना चाहते है उनके लिए एक जरूरी खबर है। बता दें यात्रा के दौरान घोड़ा, खच्चर किराये से लेकर खाने पीने की वस्तुओं का शुल्क मणिमहेश न्यास ने तय कर दिए हैं। मणिमहेश न्यास का यह भी कहना है कि यदि किसी ने भी तय किये गए शुल्क से अधिक पैसे वसूले तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
टैक्सी को बुक करने के लिए भी प्रशासन ने किराया निर्धारित कर दिया है। इसको लेकर सभी टैक्सी संचालको को सूचित कर दिया गया है। पैदल चलने में असमर्थ श्रद्धालु ज्यादातर घोड़े और खच्चरों में यात्रा करते हैं। इसलिए प्रशासन ने प्रति सवारी रेट तय कर दिए हैं।
इसका इतना होगा शुल्क……
हड़सर से मणिमहेश घोड़े पर आने जाने का किराया प्रति सवारी 4,400 रुपए रहेगा। घोड़ा 13 घंटे में एकतरफा सफर करेगा। एकतरफा किराया प्रति सवारी रुपए रुपये होगा। खाने में फुल डाइट भरमौर और हड़सर में 120 रुपए होगी। इसमें चावल, चपाती, कढ़ी, सब्जी और दाल मिलेगी।
धन्छौ और सुंदरासी में फुट डाइट 140 और गौरीकुंड, मणिमहेश में श्रद्धालुओं को 150 रुपए में खाना मिलेगा। मैगी की प्लेट भरमौर और हड़सर में 30 रुपए , धन्छौ और सुंदरासी में 40 और गौरीकुंड और मणिमहेश में 50 रुपए में मिलेगी। इसी तरह टैक्सी में भरमौर से भरमाणी माता प्रति सवारी 100 रुपए किराया लिया जाएगा। जबकि, हड़सर 80 और कुगति जाने के लिए प्रति सवारी 150 रुपए किराया होगा।
इसमें हड़सर से धन्छौ प्रति सवारी किराया 1000 रुपए किराया होगा। हड़सर से सुंदरासी 1,500, हड़सर से गौरीकुंड 2,300, धन्छौ से गौरीकुंड 1,200, धन्छौ से मणिमहेश 1,500, सुंदरासी से गौरीकुंड 750, सुंदरासी से मणिमहेश 800 और गौरीकुंड से मणिमहेश प्रति सवारी 300 रुपए शुल्क लिया जाएगा। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों में रुकने पर श्रद्धालु से 200 रुपये प्रति बिस्तर शुल्क लिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





