मणिमहेश यात्रा पर अस्थायी तौर पर लगी रोक, यह है वजह……
HNN/ चंबा
बारिश और खराब मौसम के चलते उपमंडलीय प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा को अस्थायी तौर पर रोक दिया है। बहरहाल प्रशासन ने मणिमहेश यात्रियों को हड़सर से आगे की ओर रूख न करने को कहा है। इस दौरान प्रशासन की ओर से पुलिस को आदेश दिए गए कि हड़सर से आगे किसी भी श्रद्धालु को मणिमहेश की ओर रवाना न होने दिया जाए।
वहीं, हड़सर से मणिमहेश तक विभिन्न पड़ावों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आदेश दिए गए कि जो भी यात्री जिस स्थान पर है। वहीं, सुरक्षित तरीके से रुक जाए। बता दें कि भारी वर्षा के बीच हड़सर से मणिमहेश के बीच सफर करना काफी जोखिमपूर्ण रहता है।
क्योंकि इस दौरान पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के साथ ही भू-स्खलन भी शुरू हो जाता हैए जिससे यात्रियों के साथ किसी तरह की अनहोनी हो सकती है। ऐसे में सफर न करने की सलाह दी जाती है। उपमंडलाधिकारी भरमौर कुलवीर सिंह के द्वारा यह जानकारी दी गई है।