मनसा देवी मंदिर मेला में इस बार होंगे विधायक अजय सोलंकी विशेष अतिथि
मेले में होगी खेलकूद प्रतियोगिताएं भी और….
HNN/नाहन
हर वर्ष की भांति इस बार भी नहर स्वार पंचायत के कैंथ घाट में लगने वाले माता मनसा देवी मंदिर का विशाल मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मेला आयोजन समिति के द्वारा इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह मेला 21 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक आयोजित होगा। मेले में इस बार समिति के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि अजय सोलंकी को निमंत्रण दिया गया है। मेले में इस बार जहां वाणिज्य गतिविधियों के लिए बाहरी व्यापारियों को बुलाया गया है तो वहीं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिसमें वॉलीबॉल और कबड्डी मुख्य आकर्षण होगा। वॉलीबॉल विजेता को 15000 रुपए आकर्षक ट्रॉफी के साथ दिया जाएगा। जिसका द्वितीय पुरस्कार 7100 रुपए आकर्षक ट्रॉफी के साथ दिया जाएगा। जिसका प्रवेश शुल्क 700 रुपए होगा। दूसरी प्रतियोगिता कबड्डी होगी। जो मेट पर होगी। जिसका प्रवेश शुल्क 700 रुपए होगा और उसका पहला इनाम 15000 रुपए आकर्षण ट्रॉफी के साथ और दूसरा पुरस्कार 7100 रुपए होगा।
साथ में आकर्षक ट्रॉफी भी दी जाएगी सभी खिलाड़ियों से निवेदन रहेगा कि अपना प्रवेश शुल्क 7063001590, 7018772465 नंबरों में 20 अक्टूबर तक जमा करवा दें। जिससे प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो सके मेले में महिलाओं का खेल भी कराया जाएगा। जिसमें म्यूजिकल चेयर मटका तोड़ के साथ रस्साकशी भी कराई जाएगी।
इसके साथ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राज्य नाट्य दल की तरफ से सांस्कृतिक प्रोग्राम भी किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से निवेदन रहेगा कि अधिक से अधिक पधार कर इस मेले की शोभा बढ़ाएं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करें नवरात्रों में पूरे दिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।