प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 30 लाख करोड़ रुपये के निर्यात का लक्ष्य प्राप्त किया है जो कि ऐतिहासिक है। पहली बार सुनने में लगता है कि ये अर्थव्यवस्था से जुड़ी बात है, लेकिन ये, अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा, भारत के सामर्थ्य, भारत की क्षमता से जुड़ी बात है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सामर्थ्य विश्व में दिख रहा है और विदेशी बाजार में भारत की उत्पादों का दबदबा है।आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ की 87वीं कड़ी में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि इसी साहस के दम पर सभी भारतीय मिलकर ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ का सपना भी जरुर पूरा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि अब छोटे से छोटे दुकानदार भी GeM Portal पर सरकार को अपना सामान बेच सकता है- यही तो नया भारत है।
ये न केवल बड़े सपने देखता है, बल्कि उस लक्ष्य तक पहुंचने का साहस भी दिखाता है। इसी साहस के दम पर हम सभी भारतीय मिलकर आत्मनिर्भर भारत का सपना भी जरुर पूरा करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक साल में GeM पोर्टल के जरिए सरकार ने 1 लाख करोड़ रु. से ज्यादा की चीज़े खरीदी हैं। देश के कोन-कोने से करीब-करीब सवा लाख लघु उद्यमियों, छोटे दुकानदारों ने अपना सामान सरकार को सीधे बेचा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद नवरात्र है। नवरात्र में हम व्रत-उपवास, शक्ति की साधना करते हैं, शक्ति की पूजा करते हैं, यानी हमारी परम्पराएं हमें उल्लास भी सिखाती हैं और संयम भी। हम सबको साथ लेकर अपने पर्व मनाएं, भारत की विविधता को सशक्त करें, सबकी यही कामना है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





