प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। हर महीने के आखिरी रविवार सुबह 11 बजे आकाशवाणी और डीडी चैनलों पर प्रसारित होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 89वां एपिसोड था। ‘मन की बात’ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने स्टार्ट अप को लेकर कहा कि देश को स्टार्टअप से नई दिशा मिल रही है।
साथ ही कहा कि आगे स्टार्टअप से नई उड़ान देखने को मिलेगी। देश में यूनिकॉर्न की संख्या 100 के पार हो गई है। पीएम मोदी ने कहा कि महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप बेहतरीन काम कर रही हैं। वह तंजावुर डॉल समेत खिलौने और आर्टिफिशियल ज्वेलरी बना रही हैं। इससे महिलाओं का सशक्तीकरण हो रहा है। पीएम ने लोगों से अपील की है कि सेल्फ हेल्प ग्रुप को बढ़ावा दें, इससे आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिलेगी।
चारधाम में गंदगी से दुखी हो रहे श्रद्धालु
मन की बात में पीएम मोदी ने चार धाम यात्रा का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा केदारनाथ में फैलाई जा रही गंदगी से श्रद्धालु दुखी हैं। कई लोगों ने गंदगी के ढेर के फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हम पवित्र यात्रा में जाएं वहां गंदगी का ढेर हो, ये ठीक नहीं है। लेकिन कुछ श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो बाबा केदार के दर्शन-पूजन के साथ ही स्वच्छता का बीड़ा उठा रहे हैं। पीएम बोले कि तीर्थ सेवा के बिना तीर्थ यात्रा भी अधूरी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस बार योग दिवस की थीम ये रहेगी
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम 21 जून को आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने वाले हैं। इस बार की थीम है योगा फॉर ह्यूमैनिटी। सभी लोग योग दिवस को उत्साह से मनाएं। अब कोरोना को लेकर हालात काफी बेहतर हैं। इसने हमें अहसास कराया है कि कोरोना में योग का कितना बड़ा महत्व है। पीएम ने योग दिवस को लेकर किए जाने वाले इनोवेटिव का भी जिक्र किया।
विविधता ही हमारी पहचान
मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने कहा, हमारे देश में कई सारी भाषाओं, लिपियाें और बोलियों का समृद्ध खजाना है। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग पहनावा, खानपान और संस्कृति, यही हमारी पहचान है। ये विविधता एक राष्ट्र के रूप में हमें अधिक सशक्त करती है और एकजुट रखती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





