लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मरयोग के बद्रीका आश्रम पहुंचे अखिलेश यादव, पत्नी डिंपल एक सप्ताह से प्रवास पर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 24 फ़रवरी 2026 at 2:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार सुबह सिरमौर के मरयोग स्थित बद्रीका आश्रम पहुंचे। उनका यह दौरा निजी और गोपनीय रखा गया, जबकि उनकी पत्नी डिंपल यादव पहले से आश्रम में प्रवास पर हैं।

सिरमौर/नाहन (मरयोग)

सुबह 9 बजे आश्रम पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव सुबह करीब 9 बजे बद्रीका आश्रम पहुंचे, जहां उनका परिवार पहले से ठहरा हुआ है। उनकी पत्नी डिंपल यादव और बेटी लगभग एक सप्ताह पूर्व ही आश्रम पहुंच चुकी थीं और आध्यात्मिक प्रवास पर हैं।

दौरा रखा गया गोपनीय

अखिलेश यादव का कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं किया गया। स्थानीय स्तर पर भी दौरे को गोपनीय रखा गया और मीडिया से दूरी बनाए रखी गई। आश्रम के लोक संपर्क अधिकारी ने इसे पूर्णतः निजी प्रवास बताया।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए हिमाचल पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। आवश्यक सुरक्षा प्रदान की गई और डीएसपी राजगढ़ वी.सी. नेगी स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

कसौली से पहुंचे मरयोग

सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव सोमवार शाम कसौली पहुंचे थे और मंगलवार सुबह वहां से मरयोग स्थित आश्रम के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वे यहां आध्यात्मिक साधना और पारिवारिक समय व्यतीत करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]