लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी का निधन

SAPNA THAKUR | 2 जून 2022 at 7:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी का गुरुग्राम के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे 74 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका जन्म साल 1948 में श्रीनगर में हुआ था। भजन सोपोरी को क्लासिकल म्यूजिक में योगदान के लिए 1992 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार दिया गया था।

इसके बाद उन्हें भारत सरकार ने साल 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और राजनीतिजगत के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पंडित भजन सोपोरी को संतूर के संत और स्ट्रिंग्स के राजा के रूप में माना जाता था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]