लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महामाया बालासुंदरी मेले के दौरान नारियल चढ़ाने पर रहेगा प्रतिबंध- आर.के. गौतम

Ankita | 18 मार्च 2023 at 12:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शराब, मांस-मछली पर भी रहेगा प्रतिबंध

HNN/ कालाअंब

जिला सिरमौर के उपायुक्त आर.के. गौतम ने कि 22 मार्च से 6 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाले महामाया बालासुंदरी मेला त्रिलोकपुर में संपूर्ण मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल चढ़ाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसी प्रकार मेला क्षेत्र में शराब, मांस-मछली के विक्रय पर भी पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला दंडाधिकारी द्वारा यहां जारी आदेशों में कहा गया है कि कानून और व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत कालाअंब थाना क्षेत्र और मेला क्षेत्र में मेला अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री को लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। मेला अवधि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं को नारियल चढ़ाने की मनाही होगी।

इसी प्रकार मंदिर क्षेत्र में यदि कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन कर गैर कानूनी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में किसी भी प्रकार की मांस व मछली के विक्रय सम्बन्धी दुकानें नहीं लगेंगी और इनकी बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा।

मेला अवधि के दौरान कालाअम्ब से त्रिलोकपुर तक सड़क के साथ लगती मांस व मछली की दुकानों में विक्रेता केवल दुकान के अन्दर ही (पर्दे में) मांस-मछली का विक्रय कर पाएंगे। जिला दंडाधिकारी द्वारा मेले के आयोजन के दौरान यातायात को सुचारू बनाने के दृष्टिगत कालाअंब स्थित उद्योगों के कागज गत्ता के कारखानों के ट्रक/ट्रेक्टर जिन पर मूल ढांचे के अतिरिक्त बड़े-बड़े बोरे की सहायता से तूड़ी आदि लाई जाती है एवं ऐसे सम्बन्धित वाहनों को कालाअंब से त्रिलोकपुर रोड़ पर दिनांक 22 मार्च से 6 अप्रैल 2023 प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलाये जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]