लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

15 लाख 2 हजार 400 रुपए की नकदी, चांदी 1460 और सोना 2 ग्राम 500 मिलीग्राम किया भेंट

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के नाहन उपमंडल के त्रिलोकपुर स्थित महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में द्वादशी के दिन 32 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। त्रिलोकपुर स्थित महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर में चैत्र व अश्विन नवरात्रों में 15 दिन तक नवरात्रि मेला चलता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जहां देश-विदेश सहित हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन को आते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नवरात्र मेले के 12वें दिन श्रद्धालुओं ने माता को 15 लाख 02 हजार 400 रुपए अर्पित किए। जबकि चांदी 1460 ग्राम और सोना 2 ग्राम 500 मिलीग्राम भेंट किया।

महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर न्यास द्वारा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, ठहरने व भंडारे की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बाहर से आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड और पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]