लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़ाए आत्मनिर्भरता की ओर कदम

Ankita | 1 नवंबर 2023 at 3:58 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

समूह की 12 महिलाओं ने दो महीने में कमाए इतने लाख रुपये…….

HNN/ मंडी

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश वन परितन्त्र और आजीविका सुधार परियोजना द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को घरद्वार पर प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के माध्यम से उनकी आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित व जागरूक किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वन विभाग की जायका वानिकी परियोजना इस परियोजना से मंडी जिला के सुकेत वन मंडल में वन परिक्षेत्र सुकेत में ग्राम वन विकास समिति भँगलेरा तहसील सुन्दरनगर के महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बैग बनाकर और कपड़े सिलाई करके अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने की ओर कदम बढ़ाए हैं।

महामाया स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रशिक्षण के बाद दो महीनों में ही लगभग 2 लाख रुपए धनराशि कमा चुकी हैं। समूह की महिलाओं को जायका वानिकी परियोजना के अर्न्तगत वन विभाग के माध्यम से 28-28 दिन की कपड़े की सिलाई तथा बैग बनाने की निःशुल्क ट्रेनिंग प्रदान की गई।

इस दौरान उन्होंने जूट से लंच बैग, बोतल बैग, फाइल बैग आदि बनाने की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण लेने के उपरांत महिलाएं बैगों को दुकानों, स्कूलों, मेलों में बेचती है तथा ऑर्डर पर भी बैग बनाती हैं। महिलाएं 100 रुपये लेकर 500 रुपए तक के बैग बनाती हैं। साथ ही गांव व आसपास के क्षेत्र की महिलाओं के सूट की सिलाई घर पर ही करती हैं।

समूह की सदस्य राधा ट्रेनर के रूप में हुई चयनित

समूह की सदस्य राधा ने बताया कि वह महामाया समूह से सहायता समूह की एक सदस्य है। वन विभाग जाइका की तरफ से उसे बैग बनाने और सूट सिलाई की निःशुल्क ट्रेनिंग दी गई है। वन विभाग जाइका की तरफ से उसे विभिन्न जिलों में ट्रेनर के रूप में जाने का भी मौका मिला है जो कि उसके लिए एक रोजगार का साधन बना हुआ है जिसके लिए उसने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

डीएफओ सुकेत राकेश कटोच ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बताया जा रहा है कि समूह के माध्यम से महिलाएं किस प्रकार जायका द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ उठा सकती है।

महिलाओं को स्वरोजगार पर बल देकर और स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को समूह को आगे बढ़ने एवं विभिन्न प्रकार के छोटे उद्यम लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं घर बैठे काम कर आर्थिकी को मजबूत करने में जुटी हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]