लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महाशिवरात्रि पर्व पर छोटी काशी में निकली जलेब, पुलिस बैंड व होमगार्ड के जवान भी हुए शामिल

PRIYANKA THAKUR | 1 मार्च 2022 at 1:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

देश भर में आज महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वही हिमाचल प्रदेश के शिवालयों में भी सुबह से भक्तों का तांता लगा हुआ है। प्रदेश के सभी शिवालय आज हर हर भोले, जय जय भोले के नाम से गूंज उठे हैं। वही छोटी काशी के नाम से विख्यात जिला मंडी में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है।

सुबह से ही शिव दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। वही भूतनाथ मंदिर तक देव ध्वनि की धुनों पर छोटी जलेब निकाली गई । इस छोटी जलेब में प्रमुख देवी देवता शुकदेव ऋषि थट्टा, देव डगांडू, देव झाथी वीर के रथ के साथ पुलिस बैंड, पुलिस दल, होमगार्ड के जवान और पुलिस के घोड़े भी शामिल हुए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें बड़ादेव कमरुनाग के आगमन के साथ सोमवार को छोटी काशी मंडी में महाशिवरात्रि मेले के कारज शुरू हो चुके हैं। मंडी शिवरात्रि का शुभारंभ दो मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे और समापन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आठ मार्च को करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]