लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए सज गई छोटी काशी और पड्डल मैदान, कल माधोराय मंदिर से निकलेगी बड़ी जलेब

Ankita | 18 फ़रवरी 2023 at 10:49 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी में 19 से 25 फरवरी तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महा शिवरात्रि महोत्सव व देवता मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर चली हुई हैं। मंडी शहर के ऐतिहासिक पड्डल मैदान और सेरी मंच सज गए हैं। वहीं आज से देवी देवताओं का मंडी पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। 23 फरवरी को बाबा भूतनाथ की जलेब भी निकाली जाएगी है, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।

देवता सबसे पहले मंडी के राजा राज माधव राय से मिलेंगे और उसके बाद शिवरात्रि महोत्सव में 7 दिनों तक भाग लेंगे। वहीं पड्डल मैदान में पंडाल लग चुके हैं, बाहर दुकानों सज गई हैं। मैदान में झूले आदि भी लग गए हैं। जिला प्रशासन मंडी और व्यापारी पूरे जोर शोर से तैयारियों में जुटे हैं। जलेब विक्टोरिया ब्रिज से ब्यास नदी होती हुई चौहाटा भूतनाथ मंदिर तक आएगी और फिर इसी रास्ते वापस होगी। इसमें साधु संतों सहित शहरवासी और शिवभक्त शामिल होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, सात दिन तक सेरी मंच पर विभिन्न प्रकार की खेलें और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विभिन्न सांस्कृतिक दल, महिला मंडल, युवक मंडल, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों की ओर से अपनी प्रतिभा दिखाई जाएगी। इस मौके पर डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने सभी को शिवरात्रि महोत्सव की शुभकामनाएं दीं और सभी से इस महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]