Loading...

महा शिवरात्रि / मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने दी महा शिवरात्रि की शुभकामनाएं

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Feb 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

सीएम ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का संदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर अनन्त शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हिमाचल प्रदेश में मनाए जाने वाले प्रमुख त्योहारों में से एक है, जहां लोग पारंपरिक तरीके से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महा शिवरात्रि परस्पर सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश देती है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का शुभकामना संदेश

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भी महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और भक्ति का प्रतीक है।

राज्यपाल ने कहा कि ‘देवभूमि’ हिमाचल प्रदेश में भगवान शिव को समर्पित कई मंदिर हैं, जो इस पर्व के महत्व को और अधिक बढ़ाते हैं। उन्होंने सभी से धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ इस पावन पर्व को मनाने का आह्वान किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।