HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इसी प्रताड़ना से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन किया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए रक्कड़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और मृतक महिला के मायके पक्ष की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज कर महिला के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला अस्पताल में बैड पर लेटी हुई है और तड़प रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान पुलिस महिला से सवाल करती है कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया। पहले तो महिला कुछ भी बताने में आनाकानी करती रही परंतु बाद में उसने सब कुछ उगल दिया। कहा कि उसे ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और मानसिक रूप से परेशान भी करते थे। महिला मरने से पहले वीडियो में अपने बच्चों की चिंता कर रही थी और उसे जहर खाने पर भी पछतावा हो रहा था।
डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के बयान तथा मृतिका की मां की शिकायत के आधार पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





