HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में महिला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उक्त महिला के हत्यारे पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि उसी ने ही अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा था। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस रिमांड में यह भी कबूला है कि उसने पत्नी की हत्या किन कारणों से की थी। बता दें कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने 12 दिसंबर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया और उससे गहनता से पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपी ने जो खुलासे किए वह चौंकाने वाले थे। आरोपी जोबनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अविनाश कौर किसी से फोन पर बात करती थी। 12 नवंबर उसने पत्नी को किसी से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया। जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान जोबनप्रीत ने पत्नी की हत्या कर दी और खुद मौके से फरार हो गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
क्या था पूरा मामला
5 दिसंबर को शिकायतकर्ता कुसमा देवी निवासी परगानू (भुन्तर) ने पुलिस थाना भुन्तर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने अपना एक कमरा पंजाब के एक दम्पति को किराये पर दिया हुआ था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दम्पति कमरे में नहीं आ रहे थे और कमरे से कुछ दुर्गन्ध भी आ रही थी। जब उन्होंने अंदर देखा तो महिला का शव पड़ा हुआ मिला। जिसपर पुलिस थाना भुन्तर में हत्या का मामला पंजीकृत किया गया।
मामले की जाँच में पाया गया कि जोबनप्रित सिंह पुत्र श्मखन सिंह निवासी अलीवल रोड़, बटाला पंजाब का रहने वाला था जिसकी वर्तमान में हरिद्वार में होने की सम्भावना है। आरोपी जोबनप्रित सिंह की तलाश के लिए टीमों ने पंजाब, हरिद्वार, देहरादून आदि स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपी जोबनप्रित सिंह को हरिद्वार से गिरफ्तार कर के कुल्लू लाया है। जिसके बाद उसे 3 दिन के रिमांड पर भेजा गया जहाँ उसने अपना गुनाह कुबूल किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group