लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला ने जेठ और भतीजों पर जड़े गंभीर आरोप, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR | 4 जून 2022 at 1:05 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

पुलिस थाना महिला सदर के तहत एक महिला ने अपने जेठ और भतीजों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़े और अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। वही पीड़ित महिला ने जेठ और उसके दो बेटों के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है और मदद की गुहार भी लगाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि जब घर पर कोई मौजूद नहीं था तो उसका जेठ अपने दो बेटों के साथ घर में घुसा। इस दौरान उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए तथा जमीन पर गिराकर अभद्र व्यवहार किया। महिला का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। डीएसपी राजकुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]