HNN/ मंडी
मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल में एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप जड़ा है। मामला 40 दिन पुराना बताया जा रहा है परन्तु इस संदर्भ में अब जाकर पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में मामला दर्ज किया है। जोगिंद्रनगर के लड़भड़ोल की महिला ने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पति की बुआ का बेटा अमन कुमार गत चार मई को उनके घर आया हुआ था।
इसी दौरान आधी रात को अमन कुमार ने महिला से जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसने महिला से दुष्कर्म किया और उसे यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद अब जाकर महिला ने परिजनों को यह बात बताई और पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





