लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे पंजाब के आप विधायक, पूजा अर्चना कर लिया मां का आशीर्वाद

PRIYANKA THAKUR | 19 अप्रैल 2022 at 11:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना

40 किलोमीटर पैदल सफर कर मां चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के दसूहा विधानसभा क्षेेत्र के आम आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुमन तलवाड़ा पहुंचे। यहां पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई। मंदिर में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी का आशीर्वाद ही था कि चुनाव में बड़े दलों के प्रत्याशियों को हार देखनी पड़ी।

आगामी समय में जब समय मिलेगा वह माता चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के लिए आते रहेंगे। जिस तरह का माहौल फिलहाल हिमाचल में देखने को मिल रहा है, उसको देखकर ऐसा लग रहा है कि हिमाचल की जनता भी भाजपा व कांग्रेस के विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी को देख रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान माता चिंतपूर्णी से जीत की मनोकामना की थी। मनोकामना पूरी होने पर वह पैदल यात्रा करके यहां पहुंंचे और माता का आशीर्वाद लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]