HNN / ऊना
मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था इतनी गहरी है कि वह भारी ठंड के बावजूद भी सुबह माता रानी के दर्शन को मंदिर में पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी मां के दर्शनों के लिए दरबार में पहुंच रहे हैं। बता दें कि रविवार को मां के दरबार में 10,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। रविवार को भक्तों की भारी भीड़ होने के चलते होमगार्ड जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
माता रानी का परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर जय माता दी कह कर आगे बढ़ते रहे और माता रानी के दर्शन करते रहे। रविवार को माता रानी के दरबार में पंजाब, दिल्ली और हरियाणा राज्य से अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दर्शन पर्ची के साथ ही श्रद्धालुओं को दरबार में माथा टेकने के लिए भेजा गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को एक भक्त ने माता रानी के चरणों मे 1.210 किलोग्राम का चांदी का छत्र चढ़ाया। इससे कुछ दिन पहले भी एक श्रद्धालु ने चांदी का छत्र चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया था। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर नकदी, सोने चांदी के जेवरात माता रानी के चरणों में अर्पित करते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





