Loading...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पंजाब के श्रद्धालु ने दान दीं 40 सोलर लाइटें, बोले-

PRIYANKA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / ऊना

जिला ऊना स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में एक बार फिर पंजाब के श्रद्धालु द्वारा मां को भेंट चढ़ाई गई। श्रद्धालु ने मां के दरबार में 40 सोलर लाइटें दानस्वरूप भेंट की हैं। श्रद्धालु लुधियाना का रहने वाला है। इससे पहले भी श्रद्धालु पूर्व मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को एक छोटा टेंपो दान दे चुके हैं।

उनका कहना है कि सोलर लाइटें बिना किसी बिजली खपत के रात के अंधेरे में मंदिर परिसर के आसपास उजाला करेंगी। उधर, वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि पंजाब के एक श्रद्धालु ने मंदिर न्यास को 40 सोलर लाइटें दान दी हैं। जिन्हें मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है।