HNN / बिलासपुर
विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयना देवी में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार का दिन होने के चलते पड़ोसी राज्य पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत प्रदेश के अन्य जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनके दरबार में पहुंचे।
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4:00 बजे ही खोल दिए गए थे। दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई कि लाइन फ्लाईओवर को भी पार कर गई। मां के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर दिनभर गूंजता रहा। तकरीबन शाम तक 25 हजार के करीब श्रद्धालु मां के दरबार में शीश नवा चुके थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





