मां नयना देवी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पड़ोसी राज्यों से भारी तादाद में पहुंचे लोग
HNN / बिलासपुर
छुट्टी का दिन होने के चलते प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना मंदिर में शुरू हो गया, जो दोपहर बाद भी जारी है। हिमाचल ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा से भी भारी तादाद में श्रद्धालु आज मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचे।
सुबह श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर के कपाट 6:00 बजे खोल दिए गए थे। एकदम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के चलते नैना देवी के बाजार में भी खूब रौनक नजर आ रही है, जिससे यहां के कारोबारियों ने राहत की साँस ली है।