HNN / बिलासपुर
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में नए साल के आगमन पर भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने पहुंचे। रविवार को 5:00 बजे के आसपास श्रद्धालुओं के लिए माता रानी के दरबार खोल दिए गए थे। दरबार खुलते ही बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं की मां के दर्शनों को लेकर लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई, जो रात तक जारी रही।
साल के पहले दिन मां के दरबार में 1,00000 श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी और सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किये गए थे। श्रद्धालुओं की संख्या इतनी अधिक थी कि मंदिर से लेकर बस अड्डे तक श्रद्धालुओं की लम्बी-लम्बी कतारे लगी हुई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उधर, मेला अधिकारी एवं एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने बताया कि श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए उन्हें छोटे-छोटे जत्थों में रोका गया और बारी-बारी से सभी को दर्शन करवाए गए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





