लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मां-बेटी को नितिन गडकरी ने डंपिंग कार्य बंद करने का दिया आश्वासन

SAPNA THAKUR | 3 दिसंबर 2021 at 3:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ तपेंद्र ठाकुर पांवटा

शिलाई के नाया गांव निवासी पीड़ित मां और बेटी दिल्ली में नितिन गडकरी से मिलने पहुँची। यह जानकारी शुक्रवार को पांवटा साहिब में प्रेस वार्ता के माध्यम से मां सुमित्रा और बेटी सुमन ने दी है। उन्होंने बताया कि बीते रोज़ सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलने वह दिल्ली पहुँची थी तथा उनके साथ समाज सेवी नाथूराम भी उपस्थित थे।

इस दौरान उन्होंने परिवहन और राजमार्ग मंत्री को शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर सड़क निर्माण कार्य में लगी कंपनी द्वारा की जा रही मनमानी से अवगत करवाया। उन्होंने गडकरी को बताया कि इस कंपनी के द्वारा उनकी जमीन को डंपिंग प्वाइंट बनाया गया है जिससे उनकी 6 बीघा जमीन बंजर होती जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इतना ही नहीं पानी का प्राकृतिक स्त्रोत तक बंद हो गया है। इसके अलावा इस डंपिंग से उनका एक मात्र वैकल्पिक रास्ता भी बंद हो रहा है। उन्होंने मंत्री से इस डंपिंग को जल्द से जल्द बंद करने का आग्रह किया है।

उधर, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिलाया है कि 3 दिन में इस कार्य को बंद किया जायेगा। इस जमीन में डंपिंग से जितना भी नुकसान हुआ है उसका भुगतान भी कंपनी को करना होगा।

उधर, समाजसेवी नाथूराम ने कहा कि गडकरी ने हमें आश्वासन दिया है कि अवैध डंपिंग का काम बंद किया जायेगा और कंपनी पर कार्यवाही की जाएगी। कंपनी द्वारा बिना परमिशन से की जा रही डंपिंग को 72 घंटे के अंदर बंद करवा दिया जायेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]