Loading...

माता बाला सुंदरी मंदिर में साढ़े बारह हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

PARUL 28 Oct 2023 Edited 28 Oct 1 min read

तीन दिन में चढ़ाई गई 26.13 लाख की नकदी 

HNN/नाहन

उत्तर भारत की प्रमुख शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय शारदीय नवरात्र मेले के 14 वें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 5.20 लाख रुपए की राशी मां बाला सुंदरी के चरणों मे अर्पित की। केवल 3 दिनों के भीतर 26,13,600 की नकदी 23.500 ग्राम सोना व 5742 ग्राम चांदी श्रद्धालुओं द्वारा माता बाला सुंदरी मंदिर में अर्पित की गई। तीन दिनों के भीतर देश के विभिन्न राज्यों से 47500 रुपए श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी मंदिर में शीश नवाया।

माता बाला सुंदरी मंदिर में शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश व हिमाचल के राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने माता बाला सुंदरी के दर पर शीश नवाया। प्रातः काल ही श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर माता बाला सुंदरी मंदिर में शीश नवाने के लिए खड़े हो रहे हैं।

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम प्रबंध किए गए हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया के सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि मेले को 5 सेक्टर में बांटा गया है तथा तीन डीएसपी अधिकारी के अलावा सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर के साथ-साथ 472 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं का आवाहन किया कि मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन व पुलिस का सहयोग करें।