लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता भीमाकाली मन्दिर परिसर में शुरू हुआ 7 दिवसीय 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ

Ankita | 13 मार्च 2023 at 12:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सांसद प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से रहीं उपस्थित

HNN/ मंडी

विश्व शांन्ति, प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण हेतु मंडी शहर के माता भीमाकाली मंदिर परिसर में एक सप्ताह तक चलने वाले 50वाँ कोटी रूद्र महायज्ञ शुरू हुआ। मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह महायज्ञ में विशेष रूप से उपस्थित रही। महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने सांसद प्रतिभा सिंह का स्वागत किया व उन्हें शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

संसद प्रतिभा सिंह ने माता भीमाकाली मन्दिर में भी शीश नवाया व पूजा अर्चना की। 50वें कोटी रूद्र महायज्ञ के प्रमुख महंत आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने बताया कि भगवान शिव को समर्पित इस महायज्ञ में एक करोड़ मंत्रों का जाप होगा। इस यज्ञ के सफल आयोजन के लिए 751 ब्राह्मण यज्ञ को संपन्न करवाएंगे, इनमें 650 पंडित हिमाचल प्रदेश के हैं और 101 ब्राह्मण उत्तराखंड के हैं।

इस यज्ञ में 51 वेदियाँ और 51 हवन कुंड स्थापित किए गए हैं जिनमें 251 लोग आहुति डालेंगे। कोटी रूद्र महायज्ञ का आयोजन विश्व शांन्ति, विश्व उद्धार तथा प्रकृति और संस्कृति को बचाने के लिए किया जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत बाबा भूतनाथ मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें 2100 कलश उठाए ब्रह्मण और अन्य श्रद्धालू माता भीमाकाली परिसर पहुंचे। महायज्ञ का समापन 18 मार्च को माता भीमाकाली मंदिर परिसर में होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]