लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

माता शिकारी देवी मंदिर में लग रहा भक्तों का तांता

SAPNA THAKUR | 9 मई 2022 at 3:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

सराज हलके में 3359 मीटर ऊंचाई पर स्थित माता शिकारी देवी मंदिर में इन दिनों भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु रोजाना यहां मां के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित उत्तराखंड से भी भारी तादाद में पर्यटकों सहित सैलानी मां के दर्शनों को पहुंचते हैं। खास तौर पर यहां वीकेंड पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिलती है। बता दें कि इन दिनों भीषण गर्मी के चलते बाहरी राज्यों के पर्यटको सहित श्रद्धालु यहां की वादियों का रुख कऱ रहे हैं।

बर्फबारी के कारण एक दिसंबर से एक अप्रैल तक मंदिर भक्तों के लिए बंद रहता था। परन्तु मार्च के अंत तक मंदिर को भक्तों के लिए खोल दिया गया और तब से ही यहां निरंतर भक्त मां के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। शिकारी देवी के लिए चैल चौक, कांढा, जंजैहली, भुलाह, रायगढ़ व ज्युणी घाटी के देवीदड़ से होते हुए लोग पहुंच रहे हैं। उधर, मंदिर में श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। शिकारी देवी के मंदिर परिसर में कोने कोने पर सीसीटीवी कैमरे फिट किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]